जब किसी महिला की गर्व अवस्था का पूरा दिन समाप्त हो जाता है तो महिला कई कारणों से चिंतित होती है। उसे प्रसव के दौरान होने वाले पीड़ा और नॉर्मल डिलीवरी के बाद लगाए जाने वाले टांके के बारे में ज्यादा चिंता होती है। कई महिलाओं के मन में यह सवाल भी उठता है कि आखिर normal delivery ke taanke kitne din me thik hote hai क्योंकि जब तक यह टांके पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते हैं तब तक महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आइए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिल्कुल अच्छे से बताते हैं कि नॉर्मल डिलीवरी के टांके कितने दिन में ठीक होते हैं। इसके साथ साथ हम आपको नॉर्मल डिलीवरी के टांके कैसे ठीक करें, नॉर्मल डिलीवरी के टांके ठीक करने के लिए क्या खाएं और नॉर्मल डिलीवरी के बाद ख्याल कैसे रखें के बारे में जानकारी देने वाले हैं। तो यह सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।
डिलीवरी के टांके कितने दिन में ठीक होते है?
जब कोई महिला अपने बच्चे को जन्म देती है तो उस दौरान उस महिला का पेरिनियम फट जाता है जिसके कारण डॉक्टरों द्वारा कुछ टांके दिए जाते हैं और उस घाव को भरने का प्रयास किया जाता है। डॉक्टरों द्वारा जो टांके लगाए जाते हैं वह लगभग 2 से 3 सप्ताह के अंदर ठीक होने की संभावना रहती है।
किसी महिला के घाव के अनुसार यह समय ज्यादा या कम हो सकता है। यानी अगर किसी महिला का घाव कम है तो उसके टांके दो या तीन हफ्तों से कम में भी ठीक हो सकते हैं और किसी महिला को अगर ज्यादा टांके लगाए गए हैं तो उसे ठीक होने में 3 सप्ताह से भी ज्यादा का समय लग सकता है। डॉक्टरों द्वारा ज्यादातर यही देखा गया है कि डिलीवरी के दौरान लगाए गए टांके 2 से 3 सप्ताह में ठीक हो जाते हैं।
नॉर्मल डिलीवरी के टांके कैसे ठीक करें?
डॉक्टरों का मानना है कि नॉर्मल डिलीवरी के दौरान दिए गए टांके एक निश्चित समय के बाद अपने आप ठीक होना शुरू हो जाते हैं। लेकिन अगर कोई महिला अपने डिलीवरी के दौरान दिए गए टांके को जल्द से जल्द ठीक करना चाहती है तो उन्हें ध्यान रखना होगा कि वह ज्यादा देर तक बैठे ना। उन्हें कोशिश करना चाहिए कि वह अपने ज्यादातर काम खड़े होकर कर ले।
इसके अलावा वैसी महिलाओं को किसी भी तरह का कोई भारी चीज नहीं उठाना है और ना ही दौड़ भाग करना चाहिए। लेकिन वैसी महिलाओं को धीरे-धीरे टहलना जरूर चाहिए जिससे उनका सेहत ठीक रहे। अगर महिलाएं इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देती है तो नॉर्मल डिलीवरी के दौरान दिए गए टांके जल्द ठीक हो सकते हैं।
नॉर्मल डिलीवरी के टांके ठीक करने के लिए क्या खाएं?
महिलाएं यही कोशिश करती हैं कि वह अपने खान-पान से या अपने एक्सरसाइज आदि से जल्द से जल्द नॉर्मल डिलीवरी के टांके को ठीक कर सके। आइए हम आपको नीचे बताते हैं कि महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के दौरान दिए गए टाकों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए।
- जिन महिलाओं की नार्मल डिलीवरी हुई है और उन्हें अपने टांके को ठीक करने के लिए ओट्स का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ओट्स में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है और कार्बोहाइड्रेट टांके की सूजन कम करने में मदद करता है।
- टांके को ठीक करने के लिए महिलाएं हल्दी का भी सेवन कर सकती हैं। हल्दी में विटामिन बी6 और सी, फाइबर, पोटाशियम होते हैं जो आंतरिक घाव के साथ-साथ बाहरी घाव को भी भरने में मदद करते हैं। आप एक गिलास गुनगुने दूध में आधे चम्मच हल्दी मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।
- डिलीवरी होने के बाद महिलाएं दाल दलहन का भी सेवन कर सकती हैं। क्योंकि दाल में सभी विटामिन भरपुर मात्रा में मिल जाते हैं और यह शरीर में चर्बी होने से रोकते हैं। महिलाओं को यही कोशिश करना चाहिए कि ज्यादातर मुंग या मसूर की दाल का सेवन करें क्योंकि यह दाल जल्द पच जाता है।
- इन सबके अलावा महिलाएं अपने डिलीवरी के दौरान लगे हुए टांके को ठीक करने के लिए हरी सब्जी और अजवाइन, बदाम जैसे कुछ पोस्टिक आहारो का सेवन कर सकती हैं और टांके को जल्द से जल्द ठीक करने में कामयाबी पा सकते हैं।
नॉर्मल डिलीवरी के बाद ख्याल कैसे रखें?
अगर आपकी डिलीवरी हुई है और आपको नहीं पता है कि आप अपने आप का ख्याल कैसे रख सकती हैं। आइए हम आपको नीचे ठीक से समझाते हैं कि आप डिलीवरी के बाद खुद का और अपने बच्चे का ख्याल कैसे आसानी से रख सकती हैं।
- डिलीवरी के बाद आपको ज्यादातर आराम करना है ताकि आपके शरीर की थकान दूर हो और आप स्वस्थ रहें। जो बच्चा जन्म लिया है उसे हर दो-तीन घंटों में दूध की आवश्यकता होती है इसलिए जब आपका बच्चा जगा हो तो उसे आप दूध पिलाएं और जब आपका बच्चा सोए तो आप भी उसी बीच अपनी नींद पूरी कर ले।
- डिलीवरी के बाद आप कोशिश करें कि अपने बच्चे को संभालने के लिए अपने रिश्तेदार में से किसी को मदद के लिए बुला ले। क्योंकि डिलीवरी के बाद आपको आराम की सख्त जरूरत होती है और कमजोरी होने के कारण आपको अपना बच्चा संभालने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी रिश्तेदार को बुलाती हैं तो आपको ज्यादा आराम मिल पाएगा और आप ज्यादा बेहतर हो पाएंगी।
- इसके अलावा आप स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें। आप ज्यादातर कोशिश करें कि वैसा खाना खाए जो आपको विटामिन प्राप्त करें और आपके स्तन के दूध को बढ़ाएं।
- डॉक्टरों का मानना है कि आपको रोज सुबह में थोड़ा देर एक्सरसाइज करने की भी आवश्यकता है। डिलीवरी के बाद आप एक्सरसाइज करके भी अपना ख्याल रख सकती हैं।
निष्कर्ष
आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से normal delivery ke taanke kitne din me thik hote hai के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा हमने आपको यह भी बताया है कि महिलाओं को डिलीवरी के बाद अपना ख्याल कैसे रखना चाहिए और डिलीवरी के दौरान लगाए गए टांके को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए।
अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा और दी गई जानकारी अच्छे से समझ में आ गई तो आप इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। इस आर्टिकल से संबंधित अगर आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।