थायराइड में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं – जानिए Thyroid मे Garam Pani से क्या होता है

Thyroid Me Garam Pani Pina Chahiye Ya Nahi – थायराइड मानव शरीर में पाया जाने वाला हार्मोन है जिसका शरीर में अत्यधिक स्राव होने के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां होना आम बात हो गई है। जिसमें बालों का झड़ना, मोटापा का बढ़ना, स्किन का ड्राए होना, लीवर में गड़बड़ी होना इत्यादि शामिल है। थायराइड को नियंत्रण में रखने के लिए गर्म पानी पीना बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता है। 

आप भी यदि थायराइड जैसे बीमारियों से संक्रमित हैं या थायराइड के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु इच्छुक हैं। तो आज इस लेख के द्वारा हम सभी यह जानने की कोशिश करेंगे की थायराइड क्या है। गर्म पानी पीने से थायराइड जैसी बीमारी क्या कम हो सकती है। क्या थायराइड में हमें गर्म पानी पीना चाहिए। थायराइड को नियंत्रण में कैसे किया जाता है। इस प्रकार की तमाम जानकारियों को सरल एवं स्पष्ट रूप में जानेंगे।

थायराइड  में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं | Thyroid Me Garam Pani Pina Chahiye Ya Nahi

एक्सपर्ट का मानना है की एक स्वस्थ व्यक्ति को भी सुबह सोकर उठते समय गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी पीने से हमारे शरीर को अत्यधिक फायदा होता है। बहुत सारे लोग सुबह उठकर गर्म पानी का सेवन करते हैं। जिनसे उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

एक्सपर्ट का मानना है कि थायराइड जैसी बीमारी में भी गर्म पानी पीने से अत्यधिक फायदा होता है। यह आपके पाचन क्रिया को फायदा पहुंचाता है। थायराइड वाले व्यक्ति को  गर्म पानी में नींबू डालकर उसके घोल बनाकर पीना चाहिए जोकि थायराइड को कंट्रोल करने में सहायक होता है। आपको थायराइड से यदि अत्यधिक समस्या लगे तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

थायराइड में कौन सा पानी पीना चाहिए

थायराइड होने पर आप नीचे दिए गए पॉइंट्स का अनुसरण करें और इस बीमारी से मुक्ति पाए।

  • थायराइड होने पर आप धनिया पानी पी सकते हैं।
  • गर्म पानी पीने से थायराइड जैसी बीमारी से निजात मिलती है।
  • थायराइड को नियंत्रण में रखने के लिए आप नींबू शहद का पानी भी पी सकते हैं।
  •  ग्रीन टी पीना थायराइड के रोगियों के लिए फायदेमंद होता हैं।
  • थायराइड के रोगियों को अदरक का पानी भी पीना चाहिए।
  • अजवाइन का पानी थायराइड के रोगियों के लिए उपयोगी होता है।

थायराइड में गर्म पानी पीने के फायदे

थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को एक्सपर्ट के अनुसार गर्म पानी पीने के फायदे नीचे पॉइंट्स के जरिए विभिन्न प्रकार से दर्शाए गए।

  • गरम पानी पेट में दर्द, कब्ज, अपच जैसी परेशानियों से सुरक्षित रखती है।
  • गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
  • गर्म पानी पीने से ब्लड सरकुलेशन सही ढंग से कार्य करता है।
  • गर्म पानी पीने से हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट होती है। 
  • वजन में कमी होती है।

थायराइड क्यों होता है

थायराइड गले से संबंधित एक प्रकार की खतरनाक किस्म की बीमारी हैं। इस बीमारी में गले में पाई जाने वाली तितली के आकार की एक ग्रंथि पाई जाती है जो स्वास नली से थोड़ी उपर होती हैं। इसमें किसी वजह से गड़बड़ी होने पर थायराइड जैसी बीमारी उत्पन हो जाती हैं। 

चिड़चिड़ापन, दिल की धड़कन बढ़ना, अधिक पसीना आना, अत्यधिक भूख लगना, वजन का घटना, घबराहट होना, अनिद्रा, महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता, हड्डी में कैल्शियम तेजी से खत्म होना थायराइड के लक्षण है।

थायराइड को नियंत्रण में रखने के लिए घरेलू उपाय

थायराइड को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं। जिनके सहारे हम थायराइड को नियंत्रित कर सकते हैं।

  • थायराइड को नियंत्रण में रखने के लिए हम अदरक का प्रयोग कर सकते हैं। अदरक में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो थायराइड की समस्या में लाभ पहुंचा सकते हैं।
  • बादाम थायराइड में काफी उपयुक्त होता है। बादाम में प्रोटीन और सेलेनियम पाया जाता है। जो हेल्दी न्यूट्रिएंट्स है और यह थायराइड ग्रंथि को काफी राहत पहुंचाने का कार्य करता है।
  •  विटामिन डी के कमी के कारण थायराइड जैसी समस्या उत्पन्न होती है। मरीज को हम प्रतिदिन कुछ देर के लिए धूप में बैठा सकते हैं। जिससे उन्हें रोगों से लड़ने की क्षमता प्राप्त हो या फिर उन्हें तील, संतरा, अंडा यह सब दे। इनमें विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है।
  • थायराइड को नियंत्रित करने के लिए हम दूध से बने पनीर या दही भी मरीज को दे सकते हैं। इसमें आयोडीन पाया जाता हैं जिनके सेवन करने से थायराइड से राहत मिलेगी।
  • अलसी का बीज भी थायराइड से पीड़ित व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम और विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो थायराइड के लिए कारगर है।

 

निष्कर्ष 

उपरोक्त लेख के माध्यम से (Thyroid Me Garam Pani Pina Chahiye Ya Nahi) थायराइड जैसी बीमारी में गर्म पानी का प्रयोग किस किस तरह से कर सकते हैं इनके बारे में सरल और स्पष्ट रूप से दर्शाया गया हैं। थायराइड क्यों होता है, थायराइड में गर्म पानी ही क्यों पीते हैं या थायराइड को नियंत्रण में रखने के लिए कौन कौन से उपाय किए जा सकते हैं इन सभी विषयों में स्पष्ट रूप से जानकारी दी गई है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि थायराइड को नियंत्रित करने के लिए जितने सारे प्रयोग इस लेख में किए गए है। वे सारे थायराइड को नियंत्रण में करने के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे, इन सारी बातों के अनुसरण करने पर आप थायराइड से राहत पा सकतें हैं।

Leave a Comment