High Blood Pressure Me Goli- आज के वर्तमान युग में अधिकतर लोगों को ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा हैं। युवा पीढ़ी भी ब्लड प्रेशर जैसी खतरनाक बीमारी के चपेट में आती जा रही है।
इन सब का कारण हमारे द्वारा लिया गया डाइट है। गलत डाइट लेने की वजह से हम ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल साइंस ने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न प्रकार के गोलियों को बनाया है। जिसके सेवन करने से ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
यहां हम आपको ब्लड प्रेशर में हमें कौन सी गोली लेनी है, BP को कंट्रोल करने के लिए सबसे कारगर तरीका क्या है, क्या ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आयुर्वेदिक दवा का उपयोग कर सकते हैं ऐसी सभी जानकारियों के बारे में चर्चा करेंगे।
साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि ब्लड प्रेशर में गोली कब लेनी चाहिए। तो आइये! यहाँ बताई गयी बातों को ध्यानपूर्वक पढिए और ब्लड प्रेशर से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान पाइए। High Blood Pressure Me Goli Kab Leni Chahiye,
- जानिए ब्लड प्रेशर में कौन सा नमक खाना चाहिए
- हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून आने का कारण व उपाय
- हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने का तरीका
ब्लड प्रेशर में गोली कब लेनी चाहिए?
किसी भी व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की समस्या विभिन्न कारणों से और अलग-अलग रूप में होती है। ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर उस व्यक्ति को गोली सुबह या रात में लेने की सलाह दी जाती है। ब्लड प्रेशर काफी खतरनाक समस्या है इसलिए डॉक्टर से सलाह लिए बिना आपको कोई दवा नहीं लेनी है।
सुबह की अपेक्षा अगर गोली रात में ली जाए तो उससे ज्यादा फायदा होगा। स्पेनिश अध्ययन में पाया गया है कि रात्रि में सोते वक्त दवा लेने से हार्ट अटैक जैसी समस्या लगभग आधी हो जाती है।
ब्लड प्रेशर में ली जाने वाली गोली का नाम
ब्लड प्रेशर सामान्य रूप से दो प्रकार के होते हैं।
- हाई ब्लड प्रेशर (2) लो ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर हार्ट अटैक, किडनी से संबंधित बीमारी, चक्कर आना, ऐसी बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याएं बन जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के इलाज हेतु आपको जो दवाई लेनी चाहिए उसे नीचे बताया गया है –
- ड्यूरेटिक
- एंजियोटेंशिन ll
- रेस्पेटर ब्लॉकर्स
- बीटा ब्लॉकर्स
- कैलशियम चैनल
- ब्लॉकर्स
इस तरह की दवाओं का प्रयोग किया जाता है। इन सारी दवाओं के जरिए हम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं।
लो ब्लड प्रेशर
लो ब्लड प्रेशर में व्यक्ति के हृदय तथा मस्तिष्क पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर के मुताबिक आपको जो दवाई लेनी चाहिए उसे नीचे बताया गया है –
- फ्लूड्रोकॉर्टिसोन
- phenylephrine
- मेफेंटर्मिन
- माइडोड्राइन
- एलोपैथिक
इस तरह की सभी दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है।
- ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म करने का आसान तरीका
- पेट की गैस को जड़ से खत्म करने का रामबाण उपाय
- जानिए ब्लड प्रेशर में कौन सा नमक खाना चाहिए
- हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून आने का कारण व उपाय
- हाई ब्लड प्रेशर में कौन से फल खाएं?
- हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने का तरीका
ब्लड प्रेशर के लिए आयुर्वेदिक दवा गोली
ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने के लिए हम सभी कुछ आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग कर सकते हैं। जो नीचे में निम्न प्रकार से वर्णित है।
- दाल चीनी को रात्रि के समय भिगोकर रखें और सुबह में दालचीनी का पानी पी ले या दालचीनी का उपयोग भोजन इत्यादि में मिलाकर भी कर सकते हैं।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए हम नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। इसके रस का सेवन हमें चाय या गर्म पानी में मिलाकर करना चाहिए।
- चुकंदर के सेवन से भी रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। इसे हम भोजन में सलाद के रूप में तथा चुकंदर को जूस के रूप में प्रयोग में ला सकते हैं।
- त्रिफला का उपयोग रक्तचाप को नियंत्रित करने हेतु काफी कारगर होता है। इसका प्रयोग हम रात में सोते समय दवा के रूप में ले सकते हैं।
- लहसुन का प्रयोग भी रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक है।
- तुलसी का पत्ता से भी हम रक्तचाप को नियंत्रित कर सकते हैं। तुलसी के पत्ते को हम चबाकर या चाय में डालकर उपयोग में ला सकते हैं।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए हल्का गर्म पानी के साथ है शहद की कुछ बूंदों को डालकर उसका सेवन करना भी सेहत के लिए काफी कारगर होता है।
- अश्वगंधा का प्रयोग हम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने हेतु कर सकते हैं। अश्वगंधा को चाय या कॉफी में डालकर उसका सेवन किया जा सकता हैं।
ब्लड प्रेशर की गोली लेने के लिए चिकित्सक से संपर्क
किसी व्यक्ति को ब्लड प्रेशर जैसी समस्या हो तो सबसे पहले हमें किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उस व्यक्ति को डॉक्टर के द्वारा सर्वप्रथम चेक किया जाता है। डॉक्टर सबसे पहले देखता है कि रोगी किस स्टेज में है।
एक सामान्य व्यक्ति की ब्लड प्रेशर क्षमता 120/ 80 होता है। इसी के अनुसार यदि ब्लड प्रेशर बढ़ता हुआ पाया गया तो उसके अनुसार उसे दवा दी जाएगी। लेकिन यदि ब्लड प्रेशर घटता हुआ प्रतीत हो तब उस स्थिति में चिकित्सक के द्वारा अन्य दवा भी दिया जाता है।
इस कारण अपने अनुसार दवा देना रोगी के लिए कभी कभी खतरा उत्पन कर सकता हैं और गलत दवा के उपचार से उस मरीज की हालत काफी खराब हो सकती हैं। यहां तक कि गलत उपचार करने के कारण मरीज की असमय मृत्यु भी हो सकती हैं।
- जानिए ब्लड प्रेशर में कौन सा नमक खाना चाहिए
- हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून आने का कारण व उपाय
- हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने का तरीका
ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण
ब्लड प्रेशर बढ़ने के कुछ खास लक्षण होते हैं जिन्हें नीचे में पॉइंट्स के जरिए दर्शाया गया है।
- दिल की धड़कन में गड़बड़ी होने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
- सिर दर्द हाई बीपी के लक्षण है।
- ज्यादा टेंशन करने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता हैं।
- छाती में दर्द होना ब्लड प्रेशर बढ़ने का लक्षण है।
- शरीर में कमजोरी होना या आंखों से कम दिखाई पड़ना ये भी ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण है।
- चक्कर खाकर गिर जाना ब्लड प्रेशर बढ़ने से ही होता है।
- सांस लेने में कठिनाई होना या नाक से ब्लडिंग होना हाई बीपी के कॉमन लक्षण है।
- फेस का लाल दिखाई देना ब्लड प्रेशर बढ़ने का लक्षण है।
- अचानक से पैरों में बढ़ने वाली सूजन या उल्टी जैसा मन होना ये सभी बीपी हाई होने के संकेत है।
- त्वचा पर लाल रंग के धब्बे जैसा दिखाई देना यह भी ब्लड प्रेशर बढ़ने की तरफ संकेत देते हैं।
ब्लड प्रेशर में गोली कब लेनी चाहिए- अन्तिम सलाह
उपरोक्त लेख के अनुसार ब्लड प्रेशर में कौन सी दवा कब और कैसे लेनी है, ब्लड प्रेशर से संबंधित उन सभी दवाओं को जिनसे ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। उन सारे तथ्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में एक-एक करके दर्शाया गया है।
हमें पूर्ण आशा है कि ब्लड प्रेशर में कौन सी दवा कब लेनी है इस बारे में आप सभी को सही और सटीक जानकारी समझ में आ गई होगी। यदि अब भी ब्लड प्रेशर से संबंधित दवाओं के बारे में कोई दिक्कत हो तो आप कमेंट के माध्यम से अपने प्रश्न को पूछ सकते हैं । हमें आप के प्रत्येक सवालों के जवाब देने में काफी प्रसन्नता होती है।