सुबह खाली पेट तरबूज खाने के फायदे- यहाँ देखें

तरबूज का सेवन कब करना चाहिए, क्या सुबह खाली पेट तरबूज खा सकते हैं, सुबह खाली पेट तरबूज खाने के फायदे होते हैं या नुकसान। यदि आपके मन में भी इस प्रकार के सवाल हैं तो आपके इन सभी सवालों का जवाब यहां दिया जा रहा है।

जी हां, यहां हम आपको खाली पेट तरबूज खाने के फायदे के बारे में विशेष जानकारी दे रहे हैं। तरबूज एक विशेष फल है जिसमें कि पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। इसके अतिरिक्त तरबूज में बहुत सारे Nutritions एवं मिनरल्स भी पाए जाते हैं।

वैसे तो तरबूज खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं लेकिन यदि आप खाली पेट तरबूज का सेवन करते हैं तो यहां बताई गई बातें आपके लिए काफी उपयोगी है. आइए, जानते हैं कि सुबह खाली पेट तरबूज खाने के फायदे क्या है और नुकसान क्या हैं।

सुबह खाली पेट तरबूज खाने के फायदे

यदि आप नियमित रूप से रोजाना सुबह उठकर खाली पेट तरबूज का सेवन करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ मिल सकते हैं। लेकिन कई बार खाली पेट तरबूज खाने से नुकसान होने की भी संभावना रहती है। सुबह खाली पेट तरबूज खाने से निम्नलिखित फायदे होते हैं।

1. एसिडिटी से राहत

यदि आपके पेट में गैस ज्यादा बनती है तो आपको तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। तरबूज पेट की गैस से छुटकारा दिलाने में कारगर है।

2. स्किन के लिए उपयोगी

यदि आप भी अपनी स्किन को गोरा करना चाहते हैं और चमकदार Skin चाहते हैं तो तरबूज आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. तरबूज में मैग्नेशियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन बी आदि बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि आपकी त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं।

3. सीने में जलन

यदि आपके सीने में या छाती में जलन होती है तो सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन करें। आपको तुरंत ही इसका असर देखने को मिलेगा। तरबूज के सेवन से तुरंत सीने की जलन कम हो जाती।

4. मोटापा कम करता है

जो लोग अपने शरीर के मोटापे से परेशान होते हैं। उनके लिए भी तरबूज गुणकारी होता है। तरबूज से मोटापा कम होता है। तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए।

5. पानी की आपूर्ति

सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की आपूर्ति हो जाती है। इसके अलावा पूरे दिन भर शरीर शक्ति से भरपूर रहता है।

6. गर्मी दूर करता है

शरीर में मौजूद गर्मी को दूर करने में तो तरबूज का नाम सबसे पहले आता है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है जो कि शरीर की गर्मी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

सुबह तरबूज खाने के फायदे
  • एसिडिटी से छुटकारा
  • त्वचा हेतु उपयोगी
  • सीने की जलन में आराम
  • मोटापा कम करना
  • गर्मी दूर करता है
  • पानी की पूर्ति

इन्हें भी देखें-

भूखे पेट तरबूज खाने से क्या होता है?

एक्सपर्ट का ऐसा भी कहना है कि भूखे पेट यदि आप तरबूज का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपके सीने में जलन हो सकती है। हार्ट रेट बढ़ सकता है। अतः भूखे पेट तरबूज नहीं खाना चाहिए। यह तब होता है जब आप अत्यधिक मात्रा में भूखे पेट तरबूज का सेवन करते हैं।

तरबूज खाने का सही समय क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक तरबूज खाने का सही समय दोपहर का होता है। अर्थात 12:00 के आसपास दिन में तरबूज खाना ज्यादा अच्छा होता है। यदि आप इस समय तरबूज खाते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें की रात्रि के समय कभी भी तरबूज का सेवन न करें।

तरबूज किसे नहीं खाना चाहिए?

अभी तक आपने जाना कि सुबह खाली पेट तरबूज खाने के फायदे क्या है। लेकिन यह भी आपको पता होना चाहिए कि तरबूज कब और किसको नहीं खाना चाहिए।

जिन लोगों को पोटेशियम की शिकायत रहती है। अर्थात पोटेशियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, उनको तरबूज नहीं खाना चाहिए या बहुत कम लेना चाहिए।

तरबूज कब नहीं खाना चाहिए?

रात्रि के समय में तरबूज नहीं खाना चाहिए। ऐसा आयुर्वेद कहता है। आयुर्वेद में बताया गया है की रात्रि के समय में पाचन प्रक्रिया यानी डाइजेशन सिस्टम कम हो जाता है।

ऐसे में यदि आप तरबूज खाते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है और आपको दस्त भी लग सकते हैं। पेट खराब हो सकता है। इसीलिए रात को तरबूज खाने से बचना चाहिए।

प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में सुबह खाली पेट तरबूज खाने के फायदे, तरबूज कब नहीं खाना चाहिए, तरबूज किसे खाना चाहिए- इत्यादि तरबूज के सेवन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारी प्रस्तुत की गयी. स्वास्थ्य संबंधित अन्य किसी भी जानकारी हेतु आप इस वेबसाइट के मुख्य पेज पर पधार सकते हैं।

इन्हें भी देखें-

FAQ’s (सवाल-जवाब)

1. क्या हम खाली पेट तरबूज खा सकते हैं?

जवाब. जी हां, आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खाली पेट तरबूज का सेवन किया जा सकता है।

2. तरबूज खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

जवाब. तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। लगभग आधे घंटे या 1 घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए।

3. एक दिन में कितना तरबूज खाना चाहिए?

जवाब. 1 दिन में अधिकतम चार पीस तरबूज खाना चाहिए। यह लगभग ढाई सौ ग्राम के आसपास हो सकता है।

सिर दर्द की सबसे अच्छी दवा कौन सी है- यहाँ देखें जानिए- लो शुगर के आसान घरेलू उपाय जानिए- बार-बार बुखार आने के कारण और उपाय सर्दियों में चेहरे पर कौन सी क्रीम लगानी चाहिए- जानें बेहतरीन क्रीम जानिए- सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे