क्या आप अपने शरीर में ताकत पाना चाहते हैं?, शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए जानना चाहते हैं कि शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए तो आइये, आपका हार्दिक स्वागत है।
जी हां, यहाँ हम आपको शरीर में ताकत बढाने के लिए क्या खाना चाहिए, क्या खाने से शरीर में सबसे ज्यादा ताकत आती है?, कमजोर शरीर को ताकतवर कैसे बनाएं? इत्यादि विशेष जानकारी दे रहे हैं।
अतः यदि आप भी अपने कमजोर शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताए गये घरेलू उपाय आपके लिए बहुत ही उपयोगी हैं। चलिए, जानते हैं।
शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए
वैंसे तो शारीरिक ताकत बढाने के लिए बहुत सारी चीजें हैं, जिनको खाकर आप बहुत जल्द ताकतवर बन सकते हैं, किन्तु हम आपको ऐंसी चीजें बता रहे हैं जिनका सेवन करने से आप मात्र 15 से 30 दिनों में ही ताकत से भर जाएंगे। शरीर में ताकत बढाने के लिए सबसे असरदार व रामबाण चीजें निम्न हैं
1. बादाम और दूध
शरीर में यदि बहुत जल्दी ताकत पाना चाहते हैं तो लगातार पंद्रह दिनों तक भिगोये हुए बादाम का सेवन करें। रात को बादाम भिगोकर सुबह उनके छिलके उतार दें। इसके बाद इनको दूध के साथ खाएं। आपको कुछ ही दिनों में आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे।
2. केला और दूध
रोज सुबह शाम आधा किलो दूध के साथ चार केले लीजिए। इसका सेवन करें। यह शरीर में ताकत बढाने का प्राचीन घरेलू नुस्खा है। आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।
3. अंडे व Omelet
अंडा प्रोटीन से भरपूर एक विशेष शक्तिवर्धक पदार्थ है। मर्दाना ताकत पाने के लिए, अपनी खोयी हुई ताकत वापस पाने के लिए उबले हुए अंडे खाएं। रोज चार से आठ अंडे खाएं। इसके साथ ही ओमलेट भी लें।
4. भीगे हुए चने
आपने घोड़े को तो देखा ही होगा। घोड़े में इतनी ताकत कहां से आती है? चने खाकर। जी हां, घोड़े को रोजाना चने खिलाए जाते हैं। यदि आप भी घोड़े जैंसी ताकत पाना चाहते हैं तो रात को चने भिगोकर सुबह इनका सेवन करें। यह बहुत सस्ता घरेलू उपाय है।
5. सोयाबीन का सेवन
यदि आपके मन में भी यह सवाल है कि शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए तो सोयाबीन आपके लिए सबसे अद्भुत चीज साबित हो सकती है। भिगोये हुए सोयाबीन के दाने रोजाना सुबह लेने से 15 दिनों में सांड जैंसी ताकत मिलने लगती है। कुछ लोग जल्दी ताकत पाने के लिए सोयाबीन के साथ दूध भी लेते हैं।
6. किशमिश और काजू
ताकत के लिए काजू, किशमिश का नाम तो आपने सुना ही होगा। काजू किशमिश मात्र 7 दिनों में आपके शरीर की कमजोरी को दूर कर देता है। यदि आप इसका सही से सेवन करें तो यह बहुत ही चमत्कारिक चीज है। काजू किशमिश को दूध के साथ ही लेना चाहिए।
7. घी का सेवन
मात्र सात दिन तक लगातार घी पीने से एक व्यक्ति अपनी खोयी हुई ताकत वापस पा सकता है। यदि आप अपने शरीर से कमजोर हैं और जबरदस्त ताकत चाहते हैं तो आज से ही घी पीना शुरु करें। रोज कम से कम एक पाव घी का सेवन 7 दिनों तक करें।
8. भैंस का दूध
शरीर की ताकत बढाने के लिए भैंस का दूध बहुत उपयोगी है। गाय का दूध बुद्धि बढाने में प्रभावी है तो भैंस का दूध शारीरिक बल की वृद्धि करता है। प्रतिदिन एक या दो लीटर भैंस का दूध पिएं।
9. मछली खाएं
यदि आप मांसाहारी हैं तो शरीर की ताकत बढाने के लिए मछली आपके लिए सबसे बेहतरीन चीज है। मछली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की चर्बी और ताकत को बढाता है।
10. अनार व अंगूर
शरीर में खून की कमी हो या फिर शरीर की कमजोरी, अनार हर प्रकार की कमजोरी को दूर करने में रामबाण उपाय है। एक अनार आपके सौ रोगों को दूर करने की क्षमता रखता है। अनार के साथ साथ अंगूर का सेवन भी करें।
इन्हें भी देखें-
- जानिए- 7 दिन अनार खाने के लाभ
- मेथी का पानी पीने के फायदे
- खाली पेट तरबूज खाने के लाभ
- ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पीने के लाभ
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए
यदि आपकी मर्दाना ताकत बहुत कम है और आपके शरीर में वीर्य की कमी है तो भिगोये हुए चने खाना आपके लिए सबसे अच्छा है। यह वीर्यवर्धक तथा बलवर्धक है। कम समय में अपनी मर्दानगी पाने के लिए आप निम्न चीजें खाएं।
|
|
|
|
घोड़े जैसी ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए?
वैंसे घोड़े जैंसी ताकत पाना बहुत दुर्लभ है। घोड़ा भगवान ने ताकत की दृष्टि से ही बनाया है। अतः कोई व्यक्ति घोड़े के जैंसी ताकत जन्म से ही नहीं पा सकता लेकिन अपने खान पान को बदलकर कुछ ही दिनों में अपनी ताकत बढा सकता है।
घोड़े को ताकत के लिए रोज सुबह शाम चने खिलाए जाते हैं। चना आपके लिए भी ताकत बढाने का काम करता है। ज्यादा से ज्यादा फल खाएं। अपने खाने की डाइट एकदम जबरदस्त रखें। सुबह उठकर किशमिश, बादाम, काजू, दूध के साथ खाएं। फिर सुबह घी में भिगी हुई रोटी पालक की सब्जी के साथ खाएं। रोज एक किलो दही पिएं। फिर देखें 10 से 15 दिनों में नयी ताकत।
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप ताकत बढाने के लिए उपरोक्त डाइट को अपनी लाइफ में शामिल करते हैं तो शरीर को व्यायाम व वर्क आउट करने में भी शामिल करें। तभी यह खाया पिया आपके शरीर पर लगेगा।
अंदरूनी ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
कई लोग शरीर से दिखने में ताकतवर लगते हैं लेकिन अन्दर से वे कमजोर होते हैं। शरीर के साथ साथ दिमाग, बुद्धि, मन की ताकत भी बढनी जरूरी है। यदि आपको भी अपने समग्र शरीर की ताकत बढानी है। शरीर को अन्दर से बहुत ताकतवर बनाना है तो गाय का दूध, घी, दही, पनीर, छाछ रोज पिएं।
आयुर्वेद में इनको ताकत का खजाना बताया गया है। खासकर अंदरूनी ताकत पाने के लिए ये बहुत चमत्कारी हैं। ताकत पाना तो उतना मुश्किल नहीं है लेकिन ताकत को बनाए रखना मुश्किल है।
ताकत को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अपनी डाइट को सही रखें। भोजन में अपने खान पान को हमेशा सही से व्यवस्थित रखें।
यदि आप चाहते हैं कि आपके शरीर को भरपूर बल मिले तो खाने के साथ साथ Exercise का विशेष ध्यान रखें। हो सके तो Gym भी जा सकते हैं।
शरीर में तुरंत ताकत के लिए क्या खाएं?
शरीर में यदि कम समय में या तुरंत ताकत पाना चाहते हैं तो इसके लिए दूध के साथ खजूर खाना सबसे कारगर तरीका है। यदि आप 5 से 7 दिन भी रोज शुबह दूध के साथ 15 या 20 खजूर खाते हैं तो आपको एक हप्ते में अनोखी ताकत मिलेगी।
यह आजमाया हुआ नुस्खा है। आयुर्वेद में खजूर को दूध के साथ लेने से ताकत का सर्वश्रेष्ठ श्रोत बताया गया है। तुरंत ताकत पाने के लिए सुबह और शाम दोनों टाइम खजूर और दूध एक साथ लें।
सुबह सुबह ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?
सुबह सुबह ताकत के लिए दूध, केला, घी और खजूर खाएं। अहम बात यह है कि रोज सुबह वर्क आउट जरूर करें। थोड़ी दूर तक दौड़ लगाएं। दण्ड बैठक करें। ऊपर नीचे वाले जिम करें। जब आप यह सब करेंगे और जबरदस्त खाएंगे तो आपको बहुत तेजी से सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। यह ताकत का अनमोल खजाना है।
इन्हें भी देखें-
- सुबह उठते ही पेट साफ करने के उपाय
- जानिए- 7 दिन अनार खाने के लाभ
- खाली पेट तरबूज खाने के लाभ
- पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के रामबाण उपाय
FAQ’s (सवाल-जवाब)
1. दुनिया का सबसे ताकतवर फल कौन सा होता है?
जवाब. कीवी फल को दुनिया का सबसे ताकतवर फल कहा जाता है। यह सभी फलों में सबसे ज्यादा ताकत देने वाला है। इसके अतिरिक्त अनार भी ताकत के लिए उपयोगी है।
2. कौन सा जूस पीने से शरीर में ताकत आती है?
जवाब. अनार का जूस, अमरूद का जूस तथा आम का शुद्ध जूस पीने से आप कुछ ही दिनों में मनचाही ताकत पा सकते हैं।
3. दूध में क्या मिलाकर पीने से ताकत बढ़ती है?
जवाब. दूध में देशी घी मिलाकर बहुत तेजी से ताकत बढती है। इसके अलावा दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी अद्भुत बल बढता है।
4. क्या खाने से शरीर में सबसे ज्यादा ताकत आती है?
जवाब. भैंस का दूध, भिगे हुए बादाम, मुनक्का, सोयाबीन, भिगे हुए चने, किशमिश और दूध के साथ केला खाने से सबसे ज्यादा ताकत आती है।
Dr. Sandeep Bharadwaj is an Ayurvedic Doctor at Neeraj Hospital, Near old bus stand, Kotdwar, Uttarakhand. With over 11 years of experience Dr. Bharadwaj specialises in pregnancy, diabetes, thyroid, piles etc. He completed his MBBS from Rajiv Gandhi University in 2016. He has over 12 year experience of ayurveda and regarding health tips and researching on ayurveda and yoga since past 11 years. Contact Us
@healthneed.in we share better tips to make better health. Also we strongly say, this website is for knowledge purpose. If you have any disease, go to the doctor. Don’t take any medicine without doctor’s permission. Also you can read us our disclaimer- http://healthneed.in/disclaimer/