पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय • [10 घरेलू उपाय] (Pet ki gas ko jad se khatm krne ke upay)
वर्तमान में मानव जीवन को चारों ओर से विभिन्न प्रकार के रोगों ने घेर लिया है। कोई व्यक्ति मानसिक रोग से परेशान है तो कोई व्यक्ति शारीरिक रोग से परेशान है। जी हां, आज हम एक ऐंसे रोग की बात करने वाले हैं जो दुनिया के 90% लोगों के साथ समस्या बना हुआ है।
इस रोग का नाम है पेट गैस की समस्या। पेट में गैस बनना एक बहुत भयंकर रोग है जो कि वर्तमान में बच्चों और बूढ़े जवान आदि सब में पाया जा रहा है। पेट में गैस क्यों बनती है, इसके क्या कारण होते हैं एवं पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय क्या हैं। यह हम आप को विशेष रूप से आज के इस आर्टिकल के माध्यम से बताना चाहते हैं।
अतः यदि आप भी पेट की गैस को लेकर के बहुत ज्यादा परेशान है तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़िएगा। निश्चित रूप से पेट गैस की समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।
पेट में गैस बनने के लक्षण
सामान्य रूप से पेट गैस की समस्या बहुत ही भयंकर बीमारी का रूप भी ले लेती है। अतः इसका समय पर उपचार करना अति आवश्यक है। पेट में गैस बनने के लक्षण स्पष्ट दिख जाते हैं।
खाना खाने के बाद खट्टी डकार आने लगती हैं। सिर दर्द की समस्या बहुत ज्यादा बनती है। पेट में गैस बनने के कुछ विशेष लक्षण नीचे दिए गए हैं।
- खट्टी डकारें आना।
- सिरदर्द का अक्सर समस्या
- पेट का फूलना
- आलस्य अधिक होना।
- भूख कम लगना
उपरोक्त दिए गए कुछ विशेष लक्षण हैं जो कि पेट में गैस बनने के दौरान पाए जाते हैं। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसे लक्षण हो रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
पेट गैस की समस्या के लक्षण आपको स्वयं ही पता लग जाते हैं। आइए, जानते हैं पेट में गैस क्यों बनती हैं इसके क्या कारण है व पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
इसे भी पढें-
खूनी बवासीर का जड से इलाज |
इसे भी पढें-
सफेद बालों को काला करने की सबसे असरदार दवा |
पेट में गैस क्यों बनती है / पेट में गैस बनने के कारण
पेट में गैस बनने के बहुत सारे कारण हैं। आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान का खान-पान से लेकर के उसकी दैनिक दिनचर्या बहुत ही बेकार हो गयी है।
जिसके कारण तमाम रोग होने लगते हैं। पेट में गैस भी इन्हीं कारणों से बनती है। जैसे कि खानपान का बहुत ही बेकार होना, डेली लाइफ स्टाइल अच्छी ना होना। पेट में गैस बनने के कुछ विशेष कारण नीचे दिए गए हैं।
- तले हुए पदार्थों का सेवन
- अधिक मसालेदार भोजन
- तनाव के कारण
- ज्यादा उपवास रखने से
- धूम्रपान का सेवन
उपरोक्त दिए गए कुछ विशेष कारण है जिन से पेट में गैस बनने की समस्या उत्पन्न होती है। इनके अलावा भी बहुत सारे तमाम कारण है जो पेट में गैस की बीमारी को उत्पन्न करते हैं।
खैर, पेट में गैस जिस किसी कारण से भी बनती हो, अब आपको यह जानना चाहिए कि पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय क्या है।
आइए, हम यहां आपको पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए कुछ विशेष घरेलू उपाय बता रहे हैं। इसी के साथ पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के कुछ अन्य उपाय भी बताए गए हैं। अतः आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिए।
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय- 10 उपाय
पेट की गैस की समस्या विभिन्न रोगों को आमंत्रण देती है। अतः पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए आपको अपनी दिनचर्या एवं खानपान आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पेट की गैस की समस्या का मुख्य कारण खानपान की होता है। अतः अपने भोजन पर नियंत्रण एवं उचित आहार ही लेना चाहिए। पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए यहां कुछ उपाय दिए गए हैं। यह सभी उपाय आजमाए हुए एवं चमत्कारिक है।
उपाय 01- शुबह गर्म पानी का सेवन
सुबह सुबह उठकर के गर्म पानी पीने के बहुत सारे फायदे होते हैं। यदि आपको पेट की गैस की समस्या है तो आपको भी यह अपनाना चाहिए। सुबह उठकर के गर्म पानी का सेवन करें। यह आपके पेट को साफ भी करेगा एवं पेट की गैस को भी जल्दी दूर करने में सहायक होता है।
उपाय 02- काले नमक का सेवन
काला नमक पेट की गैस को जड़ से खत्म करने में बहुत कारगर है। चुटकी भर काला नमक का सेवन करने से पेट बहुत साफ होता है और गैस की समस्या भी दूर होने लगती है। चाहे तो काले नमक को पानी में डालकर भी पी सकते हैं।
उपाय 03- नींबू रस में अदरक का सेवन
भोजन करने के बाद नींबू का रस लें और इसमें हो सके तो थोड़ा सा अदरक का रस भी मिला ले। भोजन के बाद इसका सेवन करने से पाचन क्रिया बहुत मजबूत होती है। नींबू का रस सेवन करने से पेट की गैस धीरे-धीरे जड़ से खत्म हो जाती है।
उपाय 04- अजवाइन का इस्तेमाल
पेट की गैस की समस्या के लिए अजवाइन भी काफी कारगर मानी जाती है। भोजन के बाद अजवाइन जरूर खाएं। अजवाइन पेट दर्द की समस्या को भी दूर करती है एवं पेट गैस से छुटकारा दिलाती है।
उपाय 05- अदरक का सेवन
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए रोजाना अदरक खाना एक रामबाण उपाय है। अदरक का इस्तेमाल रस के रूप में भी कर सकते हैं। दो चम्मच अदरक का रस एवं उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीने से पाचन क्रिया मजबूत व पेट की गैस से निजात मिलता है।
उपाय 06- पेट की गैस के लिए जीरा
तात्कालिक उपाय के रूप में पेट की गैस को दूर करने के लिए भुने हुए जीरे का इस्तेमाल करें। भोजन करने के बाद एक चम्मच भुना हुआ जीरा जरूर खाएं। शीघ्र ही आश्चर्यजनक फायदा देखने को मिलेगा।
इसे भी पढें-
नींद ना आना (अनिद्रा) रोग के जबरदस्त घरेलू उपाय |
इसे भी पढें-
सिर की नसों में दर्द क्यों होता है- कारण, लक्षण व असरदार उपाय |
पेट की गैस के लिए योग
पेट की गैस को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जा सकते हैं। पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए योगा भी बहुत सहायक है। पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के लिए योग के विशेषज्ञों ने कुछ विशेष आसन एवं योग क्रिया बताई हैं जिनका उल्लेख यहां किया गया है।
- पवनमुक्तासन से पेट की गैस होती है दूर
- कपाल भाति क्रिया करें।
- पश्चिमोत्तानासन पेट की गैस का इलाज
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के अन्य उपाय
यदि पेट की गैस की समस्या बहुत ज्यादा होती है तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर का परामर्श भी लेना चाहिए। पेट की गैस की समस्या को हमेशा हमेशा के लिए जड़ से खत्म करने के लिए उपरोक्त दिए गए विभिन्न उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम एवं योगाभ्यास करना चाहिए। इससे पेट की गैस की समस्या निश्चित ही जड़ से खत्म हो जाती है।
पेट की गैस से जुडे सवाल FAQs
01- क्या टीका लगने के बाद पेट में गैस बनने के चांस बढ़ जाते हे?
वैंसे, टीका लगाने के बाद पेट में गैस बनने जैसी कोई समस्या नहीं होती है। फिर भी, कोविड वैक्सीन टीका लगाने के दौरान अपने खानपान को मजबूत रखें।
02- क्या पेट में गैस बनने पर दूध या चाय पी सकते हैं?
पेट में गैस बनने पर अधिक चाय का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। खाली पेट चाय व दूध नहीं पीना चाहिए। शुबह उठने के बाद गर्म पानी पिएं। चाय से परहेज करें।
03- क्या कच्चे केले की सब्जी पेट में अधिक गैस बनती है?
कच्चे केले की सब्जी खाने से पेट में गैस अवश्य बनती है और यह शरीर की प्रकृति के अनुसार प्रतिकूल परिणाम देने वाला भी हो सकता है। अतः कच्चे केले की सब्जी से परहेज करें।
04- प्रेगनेंसी में पेट में गैस बने तो क्या करें?
प्रेगनेंसी के दौरान यदि पेट में गैस बनती हो तो संतरे का जूस अथवा नीबू रस आदि का सेवन करना चाहिए। भुना हुआ जीरा खाने से भी फायदा मिलता है। विशेष स्थिति में चिकित्सक का परामर्श लें।
05- पेट मे तेज गैस के साथ जाड़ा लगकर बुखार आना किस बीमारी के लक्षण है
संभवतः यह किसी तेज बुखार या किसी गंभीर बिमारी की ओर संकेत करता है। ऐंसी स्थिति में डाक्टर से परामर्श अवश्य लें।
Dr. Sandeep Bharadwaj is an Ayurvedic Doctor at Neeraj Hospital, Near old bus stand, Kotdwar, Uttarakhand. With over 11 years of experience Dr. Bharadwaj specialises in pregnancy, diabetes, thyroid, piles etc. He completed his MBBS from Rajiv Gandhi University in 2016. He has over 12 year experience of ayurveda & regarding health tips and researching on ayurveda and yoga since pas 11 years.
@healthneed.in we share better tips to make better health. Also we strongly say, this website is for knowledge purpose. If you have any disease, go to the doctor. Don’t take any medicine without doctor’s permission. Also you can read us our disclaimer- https://healthneed.in/disclaimer/