हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून आना: कारण एवं उपाय | High Blood Pressure Nose Bleeding

हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून आना (High Blood Pressure Nose Bleeding) कोई सामान्य बात नहीं हैं। नाक से खून आना हाइपरटेंशन का हिस्सा हो सकता हैं या फिर ब्लड प्रेशर के हाई होने के कारण नाक से खून निकल सकता हैं। यह बहुत ही खतरनाक किस्म की बीमारी हैं। आज कल ब्लड प्रेशर जैसी समस्या काफी तीव्र गति से बढ़ रही है।

आप भी यदि हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हुए हैं या आपको इससे संबंधित जानकारी चाहिए तो आज हमारे लेख में हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून आने से संबंधित जानकारी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है, हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून क्यों आता है, High Blood Pressure Me Nak Se Khun Aana के सभी उपाय क्या हैं। ऐसी तमाम जानकारी को इस लेख के माध्यम से साझा किया गया हैं।

हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है?

ब्लड प्रेशर का सीधा संबंध हाइपरटेंशन से जुड़ा है। हाइपरटेंशन का सीधा संबंध आर्टियल नामक धमनियों से होता है। धमनियों में रक्त का संचार काफी तेजी से होता हैं जिससे रक्त पतली हो जाती हैं।

रक्त के पतले होने के कारण दिल से जुड़ी सारी समस्या उत्पन्न होने लगती है और इन सब के कारण हमारा ब्लड प्रेसर हाई हो जाता है।

एक सामान्य व्यक्ति की ब्लड प्रेशर 120/80 होनी चाहिए। लेकिन गलत डाइट के वजह से ब्लड प्रेशर जैसी खतरनाक समस्या का हम सभी शिकार होते जा रहे हैं।

यह बिमारी मानसिक दबाव, सोचने समझने की शक्ति खो देना, चक्कर आना,  घबराहट होना, उल्टी या सीने में दर्द होना, हाथ पैर कापना जैसी तमाम कारणों से उत्पन्न होती है। यदि समय रहते मरीज को सही उपचार न दिया जाए तो उसकी मृत्यु भी हो सकती हैं।

इन्हें भी देखें- 

हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून क्यों आता है?- High Blood Pressure Me Nak Se Khun Aana

ब्लड प्रेशर में नाक से खून आना सामान्य नहीं हैं इसके कुछ महत्वपूर्ण रीजन है। जिन्हे नीचे पॉइंट के माध्यम से दर्शाया गया हैं।

  • अधिक तनाव के वजह से नाक से खून आने लगता है।
  • हाई बीपी होने के कारण धमनियों में ब्लड का दबाव बढ़ने लगता है,जिस कारण नाक से खून निकल जाता है ।
  • बीपी बढ़ने के कारण सास लेने में तकलीफ होती है ,और इस कारण से भी नाक से खून आता हैं।
  • सिर के पीछे वाले पार्ट यानी गर्दन में काफी दर्द होने से भी नाक से खून आता है।
  • एलर्जी होने के कारण भी नाक से खून आता है।

हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून आने पर क्या करें?

नाक से खून आने पर हमें कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इसके लिए नीचे कुछ स्टेप दिए गए है जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।

  • नाक से खून आने पर हमें अपने सर को ऊपर की तरफ उठाकर रखना चाहिए।
  • नाक से खून आने पर आप अपने नाक को 10 से 12 मिनट के लिए दबाकर रखें, जिससे ब्लीडिंग बंद हो जाती है।
  • अगर नाक से खून बह रहा हो तो उस स्थिति में किसी साफ रूमाल की मदद से नाक के छिद्र को बंद कर दें। धीरे-धीरे ब्लीडिंग स्वत बंद हो जाएगा।
  • नाक से खून आने पर आपको कुछ समय के लिए भारी वस्तु उठाने से परहेज करना होगा।
  • अगर नाक से खून आ रहा हो तो आपको उस स्थिति में कहीं लेट जाना चाहिए जिस से ब्लड आना बंद हो जाएगा।
  • नाक से ब्लड आने पर बर्फ प्रयोग कर सकते हैं जिससे सिकाई करने पर ब्लड आना बंद हो जाता है।
  • अगर नाक से ब्लड आना बंद नहीं हो रहा हो तो आपको बिना समय गवाएं डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इन्हें भी देखें- 

हाई ब्लड प्रेशर का घरेलू उपाय

यदि आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से प्रभावित हैं। तो नीचे दिए गए निम्न स्टेप को फॉलो कर आप हाई ब्लड प्रेशर से निजात पा सकते हैं।

  • आपको हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाने के लिएको  नियमित एक्सरसाइज, योग,प्राणायाम करनी चाहिए।
  • ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति को अपने वजन को कंट्रोल करने पर ध्यान देना चाहिए।
  • अल्कोहल जैसे मादक पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
  • हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति को सुबह में खुले मैदान में टहलना चाहिए।
  • रोजाना पानी अधिक मात्रा में पिए।
  • बीपी को कंट्रोल करने के लिए आप लेट जाएं और गहरी गहरी सांसे ले।
  • बीपी कंट्रोल करने के लिए पूरी कोशिश करें की धूप में बिल्कुल ना जाए।

हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए

 ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आपको आहार में क्या लेना चाहिए इस नीचे निम्न स्टेप के माध्यम से दर्शाया गया है। आप इन सारी बातों को फॉलो कर ब्लड प्रेशर से राहत पा सकते हैं।

  • आप मेथी और अजवाइन का घोल बनाकर सुबह खाली पेट पि सकते हैं।
  • खाने में नमक की मात्रा कम लें।
  • कीवी के फलों का सेवन करें।
  • बींस और दाल का सेवन करें।
  •  ब्रोकली का सेवन करें।
  • अमरूद, पपीता, अनानास, अनार, तरबूज, केला जैसे फलों का सेवन करें।
  •  प्याज के रस का सेवन कर सकते हैं
  • पिस्ता का सेवन करें।
  • टमाटर, संतरा  गाजर, कद्दू का बीज, हाई ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण है।
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए दही भी आहार के रूप में ले सकते हैं।

निष्कर्ष- हाई ब्लड प्रेशर में नाक से खून आना

उपरोक्त लेख के माध्यम से High Blood Pressure Me Nak Se Khun Aana के संबंध में सारी जानकारियां सरल से सरल माध्यम में दी हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर नाक से खून निकलने तथा किस तरह से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। ये सभी जानकारी को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि ब्लड प्रेशर के कारण नाक से खून निकलने जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए यह लेख आप सभी के लिए कारगर सिद्ध होगी। इस लेख में लिखी गई बातों को अनुसरण करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगी और आपका जीवन बेहतर होगा।

सिर दर्द की सबसे अच्छी दवा कौन सी है- यहाँ देखें जानिए- लो शुगर के आसान घरेलू उपाय जानिए- बार-बार बुखार आने के कारण और उपाय सर्दियों में चेहरे पर कौन सी क्रीम लगानी चाहिए- जानें बेहतरीन क्रीम जानिए- सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे