दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए | Dant Dard Full Dental Care

Dant Dard Me Kya Nahi Khana Chahiye – दांत में तकलीफ होने पर भयंकर पीड़ा होती है दांत में दर्द के कई कारण हो सकते है. बहुत सारे लोगों को दांत दर्द जैसी गंभीर समस्याओं से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। आज कल बच्चो में भी दांत दर्द और सड़न होना आम बात हो गया है। दांत प्राणी का एक अभिन्न अंग होता है, जिसके माध्यम से प्राणी भोजन को चबाने का कार्य करता है।

Dant Dard Me Kya Na Khaye

आज के इस लेख में दांत दर्द में क्या खाएं क्या नहीं खाएं के बारे में बताया गया है, आप बताए गए तरीके से समझ पाएंगे कि दांत दर्द होने के मुख्य कारण क्या होते है और इसे कैसे ठीक करना है। आज दांत से जुड़े सभी तथ्यों को एक-एक करके सरलता पूर्वक इस लेख के माध्यम से दर्शाया गया है।

दांत दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

दांत दर्द एक प्रकार की गंभीर समस्या का कारण है। दांत दर्द होने पर आपको कुछ चीजों के सेवन करने से बचना चाहिए। इसे नीचे के पॉइंट में एक एक करके दर्शाया गया है।

  • दांत दर्द करने पर आपको मीठा खाना खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
  • कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से बचें।
  • दांत दर्द होने पर खट्टे फल बिल्कुल ना खाएं।
  • दांत दर्द में अल्कोहल का सेवन करने से बचे।
  • ज्यादा कठोर पदार्थ का सेवन न करें।
  • तंबाकू का सेवन न करें।
  • ज्यादा दांत दर्द की टैबलेट न खाए।
  • स्टार्च युक्त भोजन करने से परहेज करें।
  • मांस मछली ज्यादा न खाने पर जोर दे।
  • मसालेदार भोजन ना करें।

दांत दर्द होने के मुख्य कारण

दांत में दर्द होने के बहुत सारे कारण होते हैं। जिनमें से कुछ कारणों को नीचे दिए गए पॉइंट्स के जरिए दर्शाया गया है।

  • दांतो की अच्छी तरह से साफ सफाई न करना।
  • दातों में कैल्शियम की कमी हो जाना।
  • दांतों कि सफाई करते वक्त  ब्रश से मसूड़ों में खरोच लग जाना।
  • दांतों में बैक्ट्रिया का लग जाना।
  • मसूड़ों में सूजन या पायरिया की शिकायत होने पर।
  • जबड़े या मुंह में किसी प्रकार से चोट लग जाने के कारण।
  • चिपचिपा और प्रोसेस्ड फूड को आहार में लेने से।
  • अन हेल्थी खाना खाने से।
  • अल्कोहल की अधिक मात्रा में सेवन करने से।
  • स्टार्च युक्त भोजन करने से।

दांत दर्द को ठीक करने के घरेलू उपाय

दर्द को ठीक करने के लिए हम घरेलू उपाय का भी सहारा ले सकते हैं। अपने दांतो को दर्द से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए नीचे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को पॉइंट के जरिए दर्शाया गया है।

  • हींग और नींबू के रस को मिलाकर उसे पेस्ट जैसा उपयोग करें।
  • लॉन्ग के तेल को रुई में भिगोकर दर्द वाले भाग पर लगाएं।
  • त्रिफला चूर्ण से कुल्ला करते रहें।
  • फ्रीज की ठंडे पानी से कुल्ला करें।
  • प्याज के रस को दर्द वाले स्थान पर लगाएं।
  • गरम पानी से कुल्ला करें।
  • अमरूद के पत्ते का उपयोग भी दर्द से राहत पाने के लिए कर सकते हैं।
  • लहसुन की कली को धीरे-धीरे चबाएं या लहसुन का पेस्ट लगाकर दांत को साफ करें।
  • नमक और पानी का गरारा करें।

दांतों में दर्द किस चीज की कमी के कारण होता है

दातों में दर्द होना आजकल सामान्य हो गया हैं। बुढ़े से लेकर बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। जिसका मुख्य कारण कैल्शियम तथा मिनरल्स की कमी होना हैं। दांतो मे दर्द का कारण विटामिन भी होता हैं, जिनमें विटामिन सी काफी इंपोर्टेंट हैं। विटामिन सी की कमी के कारण दांतो और मसूड़ों में काफी दर्द होता है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए हमें ज्यादा मात्रा में संतरा और कीवी जैसे फलों का सेवन करना चाहिए।

आमतौर पर दांतो मे दर्द ज्यादा गरम या ज्यादा ठंडा खाना खाने, दांतो की सफाई अच्छी तरह न करने से भी होती हैं। कभी कभी अत्यधिक मीठे पदार्थ का सेवन करने पर दांतो मे बैक्टीरिया लग जाते हैं जो दांतो को खोखले बना देते हैं जिस कारण दर्द असहनीय हो जाता है। हालांकि यदि दातों का दर्द अधिक तीव्र हो, उस परिस्थिति में डॉक्टर के पास बिना देर किए हुए जाए और अपनी दांतो की स्थिति से उन्हे अवगत कराएं।

दांत दर्द के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट 

हम सभी दांत दर्द होने पर बहुत सारे घरेलू उपाय करते हैं। यदि दांत का दर्द काफी असहनीय हो जाता है। उस स्थिति में हम दंत रोग विशेषज्ञ को दिखाने से पूर्व इस रोग के लिए एक्यूप्रेशर बिंदु को अपना सकते हैं। इसे अपनाने से दर्द में काफी राहत मिल सकती है। एक्यूप्रेशर का सीधा सा अर्थ अपने शरीर के उस हिस्से पर प्रेशर देना जहां से दर्द में राहत मिल सके।

एक्यूप्रेशर पॉइंट के जरिए यदि आपके दातों में दर्द की समस्या है तो आप अपने हथेली को उल्टा करके तर्जनी और अंगूठे के मध्य भाग का जो हिस्सा होता है, उसे जमीन पर दबाए । करीबन दो तीन मिनट तक दबाए रखने पर आपको काफी राहत मिलेगी और दांत दर्द कम हो जाएगा। हालांकि आप यदि एक्यूप्रेशर प्वाइंट दबा रहे है तो उसके लिए आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट की निगरानी में ही ये करना होगा।

क्या दांत दर्द में गर्म पानी की सिकाई कर सकते हैं

कई बार ऐसा होता है कि दांत दर्द की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और किसी कारणवश हम डॉक्टर से संपर्क करने में असमर्थ होते हैं उस परिस्थिति में हमें गर्म पानी की सिकाई का सहारा लेना चाहिए। दांतों और मसूड़ों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी बहुत अच्छा उपाय है।

दांत दर्द को कम करने के लिए गर्म पानी की शिकायत का भी एक सही तरीका है जो इस प्रकार से है कि आपको गुनगुना पानी लेना है, ज्यादा गर्म पानी नहीं लेना है इससे आप को तकलीफ भी हो सकती है। थोड़ा गुनगुना पानी में आधा चम्मच नमक का इस्तेमाल करें जिससे सूजन में आराम मिलेगी।

सिकाई करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है कि पानी को बहुत ज्यादा समय तक मुंह में नहीं रखना है और ना ही बहुत जल्दी उसे फेंक देना है। बल्की आवश्यकता अनुसार आपको उस गर्म पानी को कुछ सेकंड के लिए अपने मुंह में रखना है और उसके बाद उसे बाहर फेंक देना है, इससे दांत और मसूड़ों के दर्द को आराम मिलेगा। 

निष्कर्ष 

उपरोक्त लेख के माध्यम से दांत के दर्द को कैसे ठीक करें और Dant Dard Me Kya Nahi Khana Chahiye के बारे में जानकारियां साझा की गई है। साथ ही हमने आपसे यह भी जानकारी को साझा किया की किस कमी के कारण दांतो मे दर्द होता हैं। दांतो के दर्द होने पर उसे कैसे ठीक किया जाता हैं । ऐसी तमाम जानकारियों को इस लेख के जरिए समझाया गया हैं।

हमें पूर्ण आशा है की आपको दांतो के दर्द और दर्द से बचाव से संबंधित सारीजानकारियां अच्छी से समझ आ गई होगी। यदि अब भी दांतो के दर्द से संबंधित कोई सवाल आपके मन में उत्पन्न हो रहा हो तो उसे कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। हमें आपके प्रत्येक सवालों का जवाब देने में काफी खुशी मिलती हैं।

Leave a Comment